जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

उत्तर प्रदेश राजनीति स्वास्थ्य

संजीव कुमार ग्रेटर नोएडा|

23 जुलाई 2026 ग्रेटर नोएडा। जंतर-मंतर पर पेपर लीक, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित पुलिस बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा।

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाना था, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें और संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान को सुबह ही हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके बाद नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार स्वयं जेपी अमन सोसाइटी स्थित उनके आवास पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और पुलिस बल प्रयोग की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच में यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि छात्र किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी और भविष्य होते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान संवाद, संवेदनशीलता और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप किया जाना चाहिए। शिक्षा का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार भारतीय संविधान की मूल भावना का हिस्सा हैं। साथ ही उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट किए जाने की भी निंदा की।

इस अवसर पर बलराज हूण, मा. दिनेश नागर, दुलीचंद नागर, सुभाष, रिंकू बैंसला, आकाश नागर, वरुण, प्रमोद भाटी, संतोष नागर, ओंकार प्रधान, तेजवीर चौहान, प्रतिपाल राठी, धर्मेंद्र भाटी, कृष्ण नागर, हिमांशु भाटी, ब्रह्म प्रधान, लखमीचंद, जग्गू प्रमुख, बलराज नागर, कमल सिंह, नवाब सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *