गोरखपुर में गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में छिपा मोबाइल मिला, वार्डन हिरासत में

उत्तर प्रदेश क्राइम लाइफस्टाइल

ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली|DTM

10 सितंबर 2026 गोरखपुर:  शहर के मोहद्दीपुर स्थित एक प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रिकॉर्डिंग मोड में मोबाइल फोन मिलने से हड़कंप मच गया है। हॉस्टल की महिला वार्डन आरती सिंह पर छात्राओं की निजता का हनन करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

घटना मंगलवार 8 सितंबर की रात की है। हॉस्टल में दो दिन पहले आई एक छात्रा बाथरूम गई तो उसकी नजर टिनशेड में फंसे एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल पर पड़ी। फोन का कैमरा ऑन था और उसका रुख सीधे टॉयलेट की ओर था। छात्रा ने तुरंत अपने मोबाइल से उस फोन का वीडियो रिकॉर्ड किया और अन्य छात्राओं को जानकारी दी। हॉस्टल में रहने वाली करीब दो दर्जन छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि फोन में करीब तीन घंटे की रिकॉर्डिंग मौजूद थी, जिसमें पांच-छह छात्राओं के बाथरूम में होने के वीडियो शामिल थे। कुछ वीडियो आपत्तिजनक बताए जा रहे हैं। पुलिस ने फोन कब्जे में लेकर वीडियो डिलीट करा दिए, हालांकि कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
पूछताछ में वार्डन आरती सिंह ने मोबाइल अपना बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि हॉस्टल की कुछ छात्राएं इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड डस्टबिन के बाहर फेंककर गंदगी फैलाती थीं। इसी समस्या की निगरानी के लिए उन्होंने रात करीब 10 बजे फोन को रिकॉर्डिंग मोड में ऑन करके बाथरूम में रखा था। वार्डन ने यह भी दावा किया कि हॉस्टल में सुरक्षा के लिए अन्य जगहों पर भी कैमरे लगाए गए हैं।

छात्राओं ने इसे निजता का गंभीर उल्लंघन बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फोन जानबूझकर टॉयलेट की ओर रखा गया था और इसमें उनकी निजी गतिविधियां रिकॉर्ड की गईं। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि छात्राओं की लिखित शिकायत के आधार पर वार्डन के खिलाफ निजता भंग करने संबंधी धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
यह घटना छात्रावासों में रहने वाली लड़कियों की सुरक्षा और निजता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

What do you feel about this post?

100%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *