मेरठ नर्स हत्याकांड: अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में प्रेमिका की हत्या, शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने ड्रिप में मिलाया जहर

उत्तर प्रदेश क्राइम

19 जुलाई मेरठ (उत्तर प्रदेश): मेरठ के लोहियानगर स्थित एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स नेहा की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रही यह घटना अब हत्या साबित हुई है। पुलिस के अनुसार, अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी सुरेश ने अपने साथी फरहान के साथ मिलकर ऑपरेशन थिएटर (OT) में नेहा की हत्या की साजिश रची।
जांच में सामने आया कि नेहा कथित तौर पर सुरेश पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी से छुटकारा पाने के लिए सुरेश ने फरहान के साथ मिलकर ऑपरेशन थिएटर में नेहा की ड्रिप के जरिए जहरीला रासायनिक पदार्थ इंजेक्ट कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने एक फर्जी सुसाइड नोट भी तैयार किया और उसे शव के पास रख दिया, ताकि जांच को गुमराह किया जा सके। हालांकि, पुलिस की गहन पड़ताल, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ में साजिश का पर्दाफाश हो गया।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुरेश और उसके साथी फरहान को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है और घटना में इस्तेमाल किए गए जहरीले रासायनिक पदार्थ सहित अन्य साक्ष्य भी बरामद किए जा रहे हैं।
इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पूरे मेरठ में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *