प्रदीप विधुड़ी नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सारिता विहार स्थित एल-पॉकेट क्षेत्र में GD Goenka School की बसों द्वारा सड़क पर की जा रही पार्किंग स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। आरोप है कि स्कूल बसें सड़क किनारे लंबे समय तक खड़ी रहती हैं, जिससे क्षेत्र में रोज़ाना भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्कूल के खुलने और छुट्टी के समय सड़क पर कई बसें एक साथ खड़ी होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इसके चलते आम लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। राहगीरों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
निवासियों ने संबंधित प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और स्कूल प्रबंधन से मांग की है कि बसों की पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि सड़क पर जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
