10 जुलाई 2026 गाजियाबाद: शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दुखद घटना सामने आई है। ACP कार्यालय के पास जलभराव वाली सड़क पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के शव पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी मौत के कारणों का भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि युवक बारिश के दौरान किसी नाले में गिर गया होगा और तेज़ पानी के बहाव के साथ उसका शव सड़क तक पहुंच गया। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने और घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
