15 दिन से खुला सीवर का गड्ढा बना मौत का कुआं, बाइक समेत गिरा डिलीवरी बॉय

उत्तर प्रदेश टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल

ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली|DTM

हेलमेट ने बचाई जान; नाक की हड्डी टूटी। स्थानीय लोग नगर निगम की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। घटना सीसीटीवी में कैद।

कानपुर,17 सितंबर 2026: जाजमऊ के हिंदुस्तान कंपाउंड में मंगलवार देर रात एक डिलीवरी बॉय बाइक समेत सड़क के बीच खुले सीवर के गड्ढे में जा गिरा। सड़क पर अंधेरा होने के कारण करीब चार फीट गहरा और लगभग 11 मीटर लंबा गड्ढा उसे दिखाई नहीं दिया। चीखें सुनकर पहुंचे राहगीरों ने युवक को निकाला और पास के नर्सिंग होम पहुंचाया। हेलमेट पहने होने से सिर में गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन नाक की हड्डी टूटी बताई गई है।
स्थानीय निवासी इमरान के अनुसार युवक पुल की ओर से ऑर्डर लेकर आ रहा था। रास्ते में स्ट्रीट लाइट नहीं थी। बाइक नीचे दब गई और युवक गड्ढे में समा गया। पूछताछ में 27 वर्षीय डिलीवरी बॉय ने अपना नाम नितिन गुप्ता और पता सुभाष रोड बताया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे रामादेवी स्थित दूसरे नर्सिंग होम ले गए।

मरम्मत हुई, गड्ढा खुला रह गया
क्षेत्र स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 15 दिन पहले टेनरी वेस्ट की संकरी लाइन टूटने से सड़क धंस गई थी। कर्मचारियों ने लाइन जोड़ दी, पर गड्ढा नहीं भरा। आसपास खंभे हैं, पर लाइट नहीं जलती। पहले भी बाइक सवार, बुजुर्ग और बच्चे यहां गिरकर घायल हो चुके हैं।
निवासी लोगो ने नगर निगम से तुरंत गड्ढा पाटने, सड़क दुरुस्त करने और मार्ग प्रकाश लगाने की मांग की है।

सीसीटीवी में कैद पूरा दृश्य
कंपाउंड के एक मकान के कैमरे में पूरा हादसा रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में बाइक सवार सड़क से आता है और कुछ ही सेकंड में खुले गड्ढे में समा जाता है।

प्रशासन का रुख
पार्षदपति फकर इकबाल ने बताया कि सीवर लाइन का काम नगर निगम की ओर से कराया गया था। उनके अनुसार गड्ढा जल्द भरा जाएगा। स्थानीय लोग कहते हैं कि लाइन जोड़ देना काफी नहीं; मरम्मत के बाद सड़क को सुरक्षित बनाना भी उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी है।

What do you feel about this post?

50%
like

Like

50%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *