गाजियाबाद: साहिबाबाद की पेपर फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश

ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली|Dilli Times Media

गाजियाबाद | 26 अगस्त 2026: गाजियाबाद के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित कड़कड़ मॉडल साइट-4 में बुधवार तड़के यक्षित पेपर मार्ट नामक लघु इकाई में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में रखे पेपर रोल में लगी आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक लपटें पहुंचने का खतरा पैदा हो गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल के अनुसार, सुबह करीब 5:31 बजे साहिबाबाद फायर स्टेशन को प्लॉट नंबर-306 पर आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही साहिबाबाद फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर मौके पर रवाना किए गए। आग की गंभीरता को देखते हुए वैशाली फायर स्टेशन से अतिरिक्त वाटर बाउजर भी बुलाया गया।
फायर कर्मियों के पहुंचने तक पेपर रोल के अंदरूनी हिस्से तक आग पहुंच चुकी थी, जिससे बुझाने में काफी कठिनाई हुई। दमकल टीम ने जेसीबी की मदद से पेपर रोलों को हटाकर और पलटकर अंदर तक पानी पहुंचाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया और घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया।
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि फायर टीमों की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास की फैक्ट्रियों तक फैलने से रोक लिया गया। अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

What do you feel about this post?

100%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *