कृष्णकांत निगम नई दिल्ली|Dilli Times Media
नई दिल्ली, 26 अगस्त 2026| पूर्वी दिल्ली के संत नगर स्थित हरे कृष्णा हिल क्षेत्र में बुधवार को लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला, नई दिल्ली के सहयोग से श्री श्री राधा पार्थसारथी मंदिर (ISKCON) के परिसर स्थित नमाहट्टा सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना तथा शुरुआती स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT), आई चेक-अप और बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जैसी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य जांच के साथ लोगों को उनकी रिपोर्ट और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार चिकित्सकीय मार्गदर्शन भी दिया गया।
इस दौरान इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी की वरिष्ठ सलाहकार डॉ. स्वाति महाजन, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. दीपक कपूर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. सुरक्षित टी.के. तथा ऑर्थोपेडिक्स के एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. साहिल सोही ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।
शिविर में मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करने के लिए जागरूक किया। आयोजन के दौरान मरीजों और उनके परिजनों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीधे बातचीत कर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
आयोजकों के अनुसार, इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं और स्वास्थ्य जागरूकता को पहुंचाना है। शिविर में चिकित्सकों के साथ आयोजन से जुड़े स्वयंसेवकों और सहयोगी टीम ने भी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
