संजीव कुमार भाटी ग्रेटर नोएडा|DTM
ग्रेटर नोएडा | 30 अगस्त 2026: ग्रेटर नोएडा के ग्राम समाउद्दीनपुर में श्री धीरेन्द्र भाटी जी के आवास पर रविवार को यादराम मल्टी स्पेशलिस्ट क्लीनिक, रिठौरी-अजायबपुर स्टेशन की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों और क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में डॉ. निखिल भाटी (MBBS, MD–Chest Medicine), डॉ. मोहित (MBBS, DCH–Pediatrician) और डॉ. दीपक (BAMS) सहित चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की जांच की और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आवश्यक परामर्श दिया।
कई स्वास्थ्य सुविधाएं रहीं निःशुल्क
स्वास्थ्य शिविर में लोगों को निःशुल्क डॉक्टर की सलाह, दवाइयां, ब्लड प्रेशर जांच, नाड़ी की जांच, ऑक्सीजन लेवल की जांच और ड्रेसिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श लिया और जांच का लाभ उठाया।
आयोजकों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को समय पर चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
यादराम मल्टी स्पेशलिस्ट क्लीनिक की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर समय रहते योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।
शिविर के आयोजन में रोहित भाटी, अलीशा खान और यासिर सहित टीम के सदस्यों का भी सहयोग रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की सराहना की।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
