ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली|DTM
26 सितंबर 2026 मथुरा UP: वृंदावन के गुरु कृपा कुंज आश्रम में शुक्रवार को संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक रसिक दुलारी शरण (मूल नाम दीपक लोधी, उम्र 25-26 वर्ष) मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला था। उसने चार मंजिला इमारत की छत से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम रसिक दुलारी शरण इमारत की चौथी मंजिल की छत पर गया था। कुछ देर बैठने के बाद उसने नीचे छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान होने की बात सामने आई। कमरे से खून से सना ग्राइंडर भी बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में छलांग लगाने की पुष्टि हुई है।
मृतक ने सितंबर 2015 में दीक्षा ली थी और जून 2026 से गुरु कृपा कुंज में रह रहा था। यहां संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े करीब 50 शिष्य निवास करते हैं। घटना के समय वह कमरे में अकेला था।
वृंदावन सर्कल ऑफिसर संदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस ने मृतक की डायरी और मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। मामला आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांच किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि मौत का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जांच जारी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
