‘एक कचौड़ी, दो समोसा, बीजेपी पर नहीं है भरोसा’: अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज

उत्तर प्रदेश राजनीति

ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली|DTM

1 अक्टूबर 2026 लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “एक कचौड़ी, दो समोसा, बीजेपी पर नहीं है भरोसा।” उन्होंने यह टिप्पणी हाल के दिनों में युवाओं के बीच चर्चा में आए तुकबंदी वाले Gen-Z नारे की तर्ज पर की। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

अखिलेश यादव ने अपने बयान में युवाओं और Gen-Z की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में Gen-Z और PDA मिलकर भाजपा के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य व्यवस्था और कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल भी उठाए।

दरअसल, दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर हुए छात्र प्रदर्शनों के दौरान “एक कचौड़ी, दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा” जैसे तुकबंदी वाले नारे चर्चा में आए थे। सोशल मीडिया पर इन नारों के वायरल होने के बाद अखिलेश यादव ने इसी अंदाज को राजनीतिक संदर्भ देते हुए भाजपा पर तंज कसा।

इसी कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष ने लोकतंत्र सेनानियों को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों की मासिक सम्मान राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी। साथ ही सरकारी अस्पतालों में उन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा देने की बात कही।

अखिलेश यादव ने भाजपा के खिलाफ साथ आने वाले दलों और नेताओं का स्वागत करने की बात भी कही। उनके बयान को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सपा की राजनीतिक रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है।

फिलहाल, अखिलेश यादव के इस बयान पर भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

What do you feel about this post?

100%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *