ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली|DTM
15 सितंबर 2026 नोएडा: सेक्टर-61 से सेक्टर-18 को जोड़ने वाली करीब 4.8 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड पर मंगलवार को अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क के बीचोंबीच करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बनने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही नोएडा प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की आशंका को देखते हुए गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी। इसके साथ ही सड़क की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी गई। फिलहाल सड़क धंसने के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
घटना के बाद एलिवेटेड रोड के निर्माण की गुणवत्ता, रखरखाव और नियमित निरीक्षण को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बैरिकेडिंग के अंदर गड्ढे में एक पौधा दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। हालांकि, पौधा प्राधिकरण द्वारा लगाए जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एलिवेटेड रोड जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर इस तरह सड़क धंसना गंभीर विषय है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि प्राधिकरण जांच के बाद धंसने की वजह क्या बताता है और मरम्मत कितनी मजबूती से की जाती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
