EMI नहीं चुकाने पर युवक को बंधक बनाकर पीटा, खून निकलवाने का आरोप

उत्तर प्रदेश क्राइम

ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली|DTM

15 सितंबर 2026 लखनऊ: निगोहां थाना क्षेत्र के राजाराम खेड़ा पुरहिया गांव में मोबाइल की किस्त नहीं चुका पाने पर एक युवक को कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट करने, मजदूरी कराने और ब्लड बैंक ले जाकर खून निकलवाने का मामला सामने आया है।

परिवार के मुताबिक, नेवल कुमार ने करीब एक वर्ष पहले निगोहां की एक मोबाइल दुकान से लगभग 21 हजार रुपये का सैमसंग मोबाइल जीरो डाउन पेमेंट पर खरीदा था। एक किस्त करीब 2,799 रुपये बकाया थी। आरोप है कि 8 सितंबर को रिकवरी एजेंट शुभम सिंह और उसका साथी नेवल को जबरन अपने साथ ले गए।

परिवार का आरोप है कि युवक को एक ब्लड बैंक ले जाकर एक यूनिट रक्त निकलवाया गया। इसके बाद उसे सदर क्षेत्र के एक मकान में करीब चार-पांच दिन तक बंधक रखकर मारपीट की गई और मजदूरी कराई गई। परिवार से 2,799 रुपये ऑनलाइन लेने के बाद कथित तौर पर 12 हजार रुपये और मांगे गए तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

परिवार ने पुलिस पर शुरुआत में शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। बाद में मामला डीसीपी साउथ तक पहुंचा। उनके निर्देश पर अपहरण, बंधक बनाने, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *