सपा नेता आज़म खान को बड़ा झटका: जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश, 15 दिन की मोहलत

उत्तर प्रदेश राजनीति

16 जुलाई 2026 रामपुर UP| समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान को एक और बड़ा कानूनी झटका लगा है। रामपुर प्रशासन ने जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में बने 38 भवनों को अवैध निर्माण मानते हुए उनके ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है। प्रशासन ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को 15 दिनों के भीतर स्वयं इन भवनों को हटाने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन अपने स्तर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी के रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के अधिकार क्षेत्र में आने के बाद जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि परिसर में बने 38 भवनों का कोई स्वीकृत मानचित्र (नक्शा) उपलब्ध नहीं है। इसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया गया।
डीएम ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई से पहले यूनिवर्सिटी प्रबंधन को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया गया था। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत के अधिकार क्षेत्र के दौरान केवल दो भवनों का ही नक्शा स्वीकृत कराया गया था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रबंधन वैधानिक प्रक्रिया से पूरी तरह अवगत था।
प्रशासन के इस आदेश के बाद जौहर यूनिवर्सिटी और आज़म खान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन 15 दिनों के भीतर स्वयं कार्रवाई करता है या फिर प्रशासन ध्वस्तीकरण अभियान चलाता है।

ब्यूरो रिपोर्ट दिल्ली टाइम्स मीडिया

 

What do you feel about this post?

100%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *