मुंबई के चेंबूर में बड़ा हादसा: स्कूल वैन पर गिरा विशाल पेड़, 10 बच्चे घायल
मुंबई, 30 जून: मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब डायमंड गार्डन के पास सड़क से गुजर रही एक स्कूल वैन पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर पड़ा। हादसे में वैन में सवार कम से कम 10 बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस एवं राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ गिरने से वैन का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत एवं बचाव दल ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय वैन में कई स्कूली बच्चे सवार थे।
बताया जा रहा है कि मुंबई में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है।
(दिल्ली टाइम्स मीडिया ब्यूरो)
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
