रीढ़ की सफल सर्जरी के बाद डॉक्टर का किया सम्मान, मरीज के परिजनों ने जताया आभार
शनिवार 27 जून 2026 नई दिल्ली। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, ओखला में वरिष्ठ स्पाइन एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रविंद्र सिंह द्वारा सफल रीढ़ (स्पाइन) की सर्जरी किए जाने के बाद मरीज के परिजनों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
मरीज श्रीमती पोमोया मिथी के परिजनों ने डॉ. रविंद्र सिंह को प्रशंसा-पत्र सौंपते हुए उनकी चिकित्सा विशेषज्ञता, संवेदनशील व्यवहार और समर्पण की सराहना की। पत्र में कहा गया कि सफल सर्जरी के बाद मरीज के जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और पूरा परिवार डॉक्टर का हृदय से आभारी है।
परिजनों ने अपने संदेश में कहा कि स्पाइन सर्जरी जैसे जटिल चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. रविंद्र सिंह का उत्कृष्ट कार्य और मरीजों के प्रति समर्पण उन्हें एक कुशल एवं भरोसेमंद चिकित्सक बनाता है। उन्होंने डॉक्टर के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की भी कामना की।
पूर्व मुख्यमंत्री मुकुट मिथी ने फोर्टिस अस्पताल के श्री कृष्ण चंद की सेवा भावना की सराहना

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पुडुचेरी के पूर्व उपराज्यपाल एवं पूर्व राज्यसभा सांसद मुकुट मिथी ने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट, ओखला में कार्यरत श्री कृष्ण चंद की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा-पत्र प्रदान किया है।
उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि उनकी पत्नी के उपचार के दौरान श्री कृष्ण चंद ने अस्पताल में भर्ती से लेकर सर्जरी और उपचार के बाद तक हर चरण में समर्पण, संवेदनशीलता और उत्कृष्ट समन्वय का परिचय दिया। मुकुट मिथी ने कहा कि श्री कृष्ण चंद की सेवा भावना, पेशेवर दक्षता और मानवीय व्यवहार मरीजों और उनके परिजनों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी निष्ठा और समर्पण की प्रशंसा की।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
