तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान बवाल: PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, वीडियो वायरल

क्राइम दिल्ली

ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली|DTM

नई दिल्ली, 27 सितंबर 2026: दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा पर तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की है।
रविवार को मंत्री प्रवेश वर्मा तिलक नगर इलाके में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मौके पर AAP के विधायक जरनैल सिंह और उनके समर्थक भी मौजूद थे। लोगों ने सड़क की ऊपरी परत हाथ से उखाड़कर मंत्री को दिखाई और खराब गुणवत्ता का आरोप लगाया। इसी दौरान एक युवक घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि मंत्री ने युवक का मोबाइल नीचे खींचा और उसके चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया। आसपास भीड़ जमा हो गई और सुरक्षाकर्मी बीच में आ गए।
पीड़ित युवक साहेब सिंह, जो विधायक जरनैल सिंह के सोशल मीडिया का काम देखते हैं, ने आरोप लगाया कि उन्होंने मंत्री को सड़क की टूटी हुई सतह दिखाई तो मंत्री बौखला गए और उन पर हाथ उठा दिया। उन्होंने FIR दर्ज कराने की बात कही है। AAP नेताओं ने वीडियो शेयर कर मंत्री पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “मंत्री को गिरफ्तार करो। मैं कल यहां जाऊंगा।”
प्रवेश वर्मा ने घटना पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि आवेश में आकर ऐसा हुआ। उनके अनुसार, विधायक जरनैल सिंह PWD इंजीनियरों से ठेकेदार से कमीशन दिलाने की मांग कर रहे थे और रात में बनी सड़क सुबह उखाड़कर वीडियो बनाते थे। मंत्री ने आरोप लगाया कि उनके परिवार को गाली दी गई, जिसके बाद उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था।
पुलिस जांच में जुटी है। दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला दिल्ली की सियासत में नया विवाद बन गया है।

What do you feel about this post?

100%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *