फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, ओखला ने दिल और किडनी के संबंध पर आयोजित की विशेष हेल्थ टॉक

दिल्ली स्वास्थ्य

11 जुलाई 2026 नई दिल्ली: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, ओखला ने रोटरी क्लब ऑफ़ दिल्ली के सहयोग से राजधानी के द अशोक होटल, चाणक्यपुरी में एक विशेष हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का विषय “दिल की बीमारी में छिपी किडनी की बीमारी” रहा, जिसमें हृदय और किडनी के बीच गहरे संबंध तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, ओखला के प्रिंसिपल डायरेक्टर, नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट, डॉ. (लेफ्टिनेंट जनरल) ए. एस. नरूला ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि हृदय और किडनी दोनों अंग एक-दूसरे के स्वास्थ्य से सीधे जुड़े होते हैं। यदि हृदय संबंधी बीमारी का समय रहते सही उपचार नहीं कराया जाए या नियमित जांच में लापरवाही बरती जाए, तो इसका प्रतिकूल प्रभाव किडनी पर भी पड़ सकता है।

डॉ. नरूला ने कहा कि गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए शुरुआती पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और संतुलित जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से ब्लड प्रेशर, शुगर और किडनी की नियमित जांच कराने तथा स्वस्थ खान-पान और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान एक इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने हृदय और किडनी से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों से प्राप्त किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित मेडिकल चेकअप कराने के महत्व पर विशेष जोर दिया।

इस सफल आयोजन का समन्वय फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, ओखला के मिस्टर कृष्ण चंद ने किया। उनके प्रभावी समन्वय और बेहतर प्रबंधन के चलते कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर अपने दिल और किडनी दोनों को सुरक्षित रखें।

What do you feel about this post?

100%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *