नोएडा, 16 जुलाई 2026: नोएडा के ममूरा गांव में (कल) बुधवार को एक बेहद दुखद खबर सामने आई, जहाँ एक इमारत में भीषण आग लगने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचे और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य (रेस्क्यू ऑपरेशन) शुरू किया।
रेस्क्यू के दौरान दो को निकाला गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
मिली जानकारी के मुताबिक, राहत दल ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए इमारत में फंसे अधिकांश लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो लोग बेहद गंभीर हालत में मिले। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विधायक पंकज सिंह ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, दिए सख्त निर्देश
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नोएडा विधायक पंकज सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने शोक संतप्त पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की।
विधायक ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम और रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी ली। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पीड़ित परिवार के साथ हमारी पूरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित परिवार को हरसंभव आर्थिक और व्यावहारिक सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, घटना के कारणों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।”
जांच में जुटा प्रशासन
सेक्टर-66 स्थित मामूरा क्षेत्र में एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़े कई वाहन भी उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग से उठे घने धुएं के कारण इमारत में रहने वाले लोगों को बाहर निकालना पड़ा,आगे की जांच जारी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
