ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली|DTM
तेज बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओले, फसलों को नुकसान की आशंका; डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
हरिद्वार, 9 अक्टूबर 2026: धर्मनगरी हरिद्वार क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम के अचानक करवट लेने से जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज बारिश के साथ हुई भीषण ओलावृष्टि से सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई। बड़े आकार के ओले गिरने से कई वाहनों के शीशे टूटने की सूचना है। वहीं, खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
अचानक शुरू हुई ओलावृष्टि से राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। लोग बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागे, जबकि वाहन चालकों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्वालापुर और सिडकुल सहित प्रभावित क्षेत्रों में वाहनों को क्षति पहुंचने की खबरें सामने आई हैं।
ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी फसलों को कितना नुकसान हुआ है, पेड़ गिरने से बाधित सड़कों को खुलवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
फिलहाल, ओलावृष्टि से हुए कुल नुकसान का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। प्रशासनिक सर्वेक्षण के बाद ही फसलों और संपत्ति को हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
