ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसाइटी में युवक की मौत, 12वीं मंजिल से गिरा 36 वर्षीय अनिल कुमार

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य

ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली|DTM

डिप्रेशन से जूझ रहे थे युवक, तीन दिन पहले रिश्तेदार के घर आए थे; पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा, 9 अक्टूबर 2026: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ACE DIVINO सोसाइटी में शुक्रवार सुबह एक 36 वर्षीय युवक की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची बिसरख थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना मिली कि सोसाइटी के एक टावर की 12वीं मंजिल से एक व्यक्ति नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरने से युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, अनिल कुमार एक निजी कंपनी में टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत थे और अपनी पत्नी व छोटी बेटी के साथ नोएडा के सेक्टर-121 में रहते थे। बताया गया है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से परेशान थे। उनकी स्थिति को देखते हुए रिश्तेदार उन्हें अपने पास ACE DIVINO सोसाइटी स्थित फ्लैट पर ले आए थे। वह करीब तीन दिन पहले ही यहां पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि घटना के समय उनके रिश्तेदार सोसाइटी परिसर में टहलने के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान युवक के 12वीं मंजिल से गिरने की घटना हुई। आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

घटना के कारणों की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने युवक के मानसिक तनाव से जूझने की जानकारी दी है। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *