ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली|DTM
नयाना अमीनाबाद में शाम 7 बजे मचा हड़कंप, रात 9 बजे रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
9 अक्टूबर 2026 ग्रेटर नोएडा: गौतम बुद्ध नगर के नयाना अमीनाबाद गांव में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब अधिवक्ता संतराम के घर में विशाल अजगर दिखाई दिया। अचानक अजगर निकलने से घर में मौजूद लोगों और आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रात करीब 9 बजे अजगर को पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे अधिवक्ता के घर में अजगर दिखाई देने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब दो घंटे बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
आबादी में वन्यजीव की मौजूदगी से चिंता
रिहायशी इलाके में अजगर मिलने की घटना से ग्रामीणों में चिंता देखी गई। वन विभाग की टीम की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हुई। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Dilli Times Media | गौतम बुद्ध नगर
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
