24 घंटे से ज्यादा उड़ान का इंतजार, IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

टेक्नोलॉजी दिल्ली लाइफस्टाइल

ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली|DTM

15 सितंबर 2026 नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई उड़ानों में लंबी देरी से नाराज यात्रियों ने मंगलवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यात्रियों का आरोप है कि उड़ानों को बार-बार री-शेड्यूल किया गया, लेकिन उन्हें सही समय की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट की उड़ान संख्या SG 5111 और SG 5105 को सोमवार, 14 सितंबर को दिल्ली से दुबई के लिए रवाना होना था। हालांकि, दोनों उड़ानों में लगातार देरी होती रही। मंगलवार तक कई यात्री 24 घंटे से अधिक समय से एयरपोर्ट पर उड़ान का इंतजार करते रहे।

लंबे इंतजार से परेशान करीब 200 यात्रियों ने टर्मिनल-3 में बैठकर विरोध जताया और एयरलाइन के खिलाफ नारेबाजी की। यात्रियों ने पर्याप्त स्टाफ नहीं होने तथा उड़ान की स्थिति की सही जानकारी नहीं मिलने का आरोप लगाया। बाद में यात्रियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की गई।

स्पाइसजेट ने उड़ानों में देरी के पीछे ऑपरेशनल कारणों और एक विमान के ग्राउंडेड होने की बात कही है। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था किए जाने और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।

घटना ने एयरलाइन की परिचालन व्यवस्था और यात्रियों को समय पर सूचना देने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *