7 जुलाई 2026 जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शहर के 200 फीट बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने फुटपाथ पर खड़े लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही मानी जा रही है।
सोडाला सर्कल के सहायक पुलिस आयुक्त सतेन्द्र कुमार ने बताया, सुबह के समय एक परिवार यहां सड़क किनारे बैठा हुआ था कि तभी यहां एक ट्रेलर टकरा गया, जिसकी चपेट में वे आ गए तीन बच्चों के शव मिले हैं, दो अन्य घायल हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।
इस हृदयविदारक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
