मदनपुर खादर की मुख्य सड़क पर खुला सीवर बना हादसों का कारण, स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

दिल्ली राजनीति

प्रदीप विधुड़ी नई दिल्ली (DILLI TIMES MEDIA)

4 जुलाई 2026 नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर क्षेत्र की मुख्य सड़क पर लंबे समय से खुला पड़ा सीवर स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। प्रतिदिन हजारों लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन सीवर खुला होने के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यस्त सड़क पर खुले सीवर के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, क्योंकि पानी भरने से सीवर दिखाई नहीं देता और हादसे का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सीवर को ढका नहीं गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से मांग की है कि खुले सीवर को तत्काल बंद कराया जाए और सड़क की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि स्कूली बच्चों और आम लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

अब बड़ा सवाल यह है कि लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है, और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या का समाधान कब करेगा?

What do you feel about this post?

100%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *