नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में कुछ ही देर की बारिश से भरा पानी, 30 मिनट में ही कराया साफ

उत्तर प्रदेश टेक्नोलॉजी वायरल वीडियो

ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली|Dilli Times Media

11 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश:जेवर: देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के एक हिस्से में मंगलवार को भारी बारिश के बाद पानी भर गया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि टर्मिनल और पार्किंग एरिया को जोड़ने वाले रास्ते (अंडरपास) में काफी पानी जमा हो गया,एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्पष्ट किया कि यह पानी टर्मिनल और पार्किंग को जोड़ने वाले रास्ते में जमा हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, बहुत कम समय में हुई भारी बारिश के कारण पानी जमा हुआ और एयरपोर्ट टीमों ने 30 मिनट के अंदर ही इसे साफ कर दिया। उड़ान संचालन या एयरपोर्ट की सामान्य कार्यप्रणाली पर कोई असर नहीं पड़ा।
एयरपोर्ट प्राधिकरण ने कहा, “अत्यधिक भारी बारिश के बाद पानी अस्थायी रूप से टर्मिनल और पार्किंग को जोड़ने वाले रास्ते में घुस गया था। हमारी टीमें तुरंत सक्रिय हुईं और पानी को 30 मिनट के अंदर साफ कर दिया गया। फ्लाइट ऑपरेशंस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।”
इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैले, जिसके बाद यूजर्स ने एयरपोर्ट के ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल उठाए। कुछ यूजर्स ने इसे ‘एयरपोर्ट-कम-सीपोर्ट’ कहकर मजाक भी उड़ाया।
गौरतलब है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को किया था। वाणिज्यिक उड़ानें 15 जून 2026 से शुरू हुई थीं। नया एयरपोर्ट होने के कारण मानसून में इसकी जलनिकासी व्यवस्था पहली बड़ी परीक्षा दे रही है।
एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं।

What do you feel about this post?

100%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *