स्पंदन डायग्नोस्टिक सेंटर में फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला ने आयोजित किया BLS प्रशिक्षण सत्र

दिल्ली स्वास्थ्य

सुनील कुमार निगम नई दिल्ली|DTM

नई दिल्ली, 8 सितंबर 2026। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल, ओखला, नई दिल्ली की ओर से स्पंदन डायग्नोस्टिक सेंटर, हौज खास में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक उपायों और प्राथमिक चिकित्सा से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम को उपाध्यक्ष सुश्री शिल्पी चंद्रा के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन डॉ. अनूप पुरकायस्थ, हेड–इमरजेंसी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला के विशेषज्ञ मार्गदर्शन में हुआ।

डॉ. अनूप पुरकायस्थ ने प्रतिभागियों को आपातकालीन स्थिति में सही समय पर उचित कदम उठाने, बेसिक लाइफ सपोर्ट के महत्व तथा विभिन्न जीवन रक्षक उपायों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और सही प्रक्रिया अपनाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में सुश्री शिल्पी चंद्रा ने श्री कृष्ण चंद एवं पूरी फोर्टिस टीम के उत्कृष्ट समन्वय, समर्पण और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अधिक जागरूक और सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्वास्थ्य जागरूकता से जीवन रक्षा तक, यह BLS प्रशिक्षण सत्र समाज को अधिक जागरूक, सुरक्षित और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए बेहतर तैयार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

100%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *