वर्षों से कांवड़ सेवा में समर्पित समाजसेवी कृष्ण भाटी, सातवें निःशुल्क चिकित्सा शिविर का करेंगे आयोजन

उत्तर प्रदेश लाइफस्टाइल

संजीव भाटी ग्रेटर नोएडा| Dilli Times Media

1 अगस्त 2026 ग्रेटर नोएडा: श्रावण मास में निकलने वाली पावन कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाले समाजसेवी कृष्ण भाटी पिछले कई वर्षों से निरंतर कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटे हुए हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उन्होंने कांवड़ियों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 05 अगस्त से 09 अगस्त 2026 तक सातवें निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करने की घोषणा की है।
यह चिकित्सा शिविर ग्राम सौंदा नहर पुल के पास, थाना निवाड़ी, जनपद गाजियाबाद में लगाया जाएगा। शिविर में यात्रा के दौरान थकान, बुखार, चोट, मोच, डिहाइड्रेशन, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था रहेगी। साथ ही प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों की टीम पूरे समय शिव भक्तों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी।
समाजसेवी कृष्ण भाटी का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था लेकर लंबी दूरी तय करते हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना पुण्य का कार्य है। इसी भावना के साथ वह और उनकी टीम कई वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रही है। यह शिविर अब सेवा का एक अभियान बन चुका है, जिसमें स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिलता है।
क्षेत्र के लोगों ने कृष्ण भाटी के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने और जरूरतमंद कांवड़ यात्रियों तक चिकित्सा सहायता पहुंचाने की अपील की।


“नर सेवा ही नारायण सेवा है, और शिव भक्तों की सेवा ही भगवान भोलेनाथ की सच्ची आराधना है।” इसी उद्देश्य के साथ कृष्ण भाटी वर्षों से अपनी टीम के साथ कांवड़ यात्रा में सेवा का यह अभियान निरंतर जारी रखे हुए हैं।
हर-हर महादेव |

What do you feel about this post?

77%
like

Like

13%
love

Love

10%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *