दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अनुराग कुमार बने नए पुलिस आयुक्त

दिल्ली राष्ट्रीय

नई दिल्ली, 17 जुलाई। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार 1994 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी। वहीं, 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को वर्तमान पद से हटाते हुए नई तैनाती के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल  को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। नए पुलिस आयुक्त के कार्यभार संभालने के बाद उनकी अगली नियुक्ति तय की जाएगी।
गृह मंत्रालय की ओर से 17 जुलाई 2026 को जारी इस आदेश के साथ दिल्ली पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है। अनुराग कुमार के सामने राजधानी में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना, अपराध नियंत्रण तथा आधुनिक पुलिसिंग को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना प्रमुख जिम्मेदारियां होंगी।

What do you feel about this post?

100%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *