आगरा,फ्रिज में जमी बर्फ का आकार शिवलिंग जैसा दिखा, दर्शन के लिए उमड़ी लोगो की भीड़

उत्तर प्रदेश वायरल ख़बर

14 जुलाई 2026 आगरा, उत्तर प्रदेश। आगरा में एक घर के फ्रिज के अंदर जमी बर्फ का आकार शिवलिंग जैसा दिखाई देने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी आसपास के लोगों में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई लोगो ने इसे आस्था का विषय मानते हुए अमरनाथ में बनने वाले प्राकृतिक हिम शिवलिंग से जोड़कर देखा। लोगों ने वहां जलाभिषेक किया, पूजा-अर्चना की और श्रद्धा स्वरूप भेंट भी चढ़ाई।

मौके पर लोगो की भीड़ जुटने से क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिला। हालांकि, इस घटना को लेकर किसी वैज्ञानिक या प्रशासनिक स्तर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि बर्फ के प्राकृतिक रूप से विभिन्न आकार बन सकते हैं।

फिलहाल यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोग इसे अपनी-अपनी आस्था के अनुसार देख रहे हैं, जबकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

What do you feel about this post?

100%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *