संजीव भाटी ग्रेटर नोएडा|Dilli Times Media
11 अक्टूबर 2026 ग्रेटर नोएडा: सेक्टर जू-2 में रविवार को यादराम मल्टी स्पेशलिस्ट क्लीनिक, रिठौरी-अजायबपुर स्टेशन की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयां और अन्य जरूरी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में डॉ. निखिल भाटी (एमबीबीएस, एमडी-चेस्ट मेडिसिन) और डॉ. दीपक (बीएएमएस) सहित चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की जांच की। चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं और आवश्यक परामर्श दिया।
शिविर में ब्लड प्रेशर, नाड़ी और ऑक्सीजन स्तर की जांच के साथ ड्रेसिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। जरूरतमंद लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
आयोजकों ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और परेशानी होने पर योग्य चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की।
शिविर के आयोजन में अलीशा खान, यासिर और टीम के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। स्थानीय निवासियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की सराहना की।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
