नोएडा सेक्टर-10 की फैक्ट्री की छत पर लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

उत्तर प्रदेश वायरल ख़बर

ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली|DTM

नोएडा, 25 सितंबर 2026: थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-10 में शुक्रवार को एक फैक्ट्री की छत पर आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

फायर सर्विस की दो गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी व्यक्ति के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग फैक्ट्री की छत वाले हिस्से में लगी थी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण और इससे हुए नुकसान के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि सेक्टर-10 औद्योगिक क्षेत्र में पहले भी आग की घटनाएं सामने आती रही हैं। हाल ही में यहां एक फर्नीचर कंपनी में आग लगी थी, जिस पर दमकल की कई गाड़ियों की मदद से काबू पाया गया था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *