IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, 13 साल की सेवा का हुआ अंत

उत्तर प्रदेश दिल्ली राजनीति

ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली|DTM

15 सितंबर 2026 लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी दिव्या मित्तल का स्वैच्छिक इस्तीफा केंद्र सरकार ने नियमानुसार स्वीकार कर लिया है। उन्होंने 30 अगस्त 2026 को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था।

दिव्या मित्तल मई 2026 तक देवरिया की जिलाधिकारी थीं। प्रशासनिक फेरबदल के दौरान उन्हें DM पद से हटाकर राजस्व विभाग में विशेष सचिव बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने IAS से इस्तीफा देने का फैसला किया।

IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई कर चुकीं दिव्या मित्तल ने लंदन की नौकरी छोड़कर सिविल सेवा का रास्ता चुना था। उन्होंने संत कबीर नगर, मिर्जापुर और देवरिया समेत कई जिलों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालीं।

इस्तीफे के बाद उनके राजनीति में आने की अटकलें तेज हैं, लेकिन अभी तक किसी राजनीतिक दल में शामिल होने या चुनाव लड़ने की उनकी ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *