नीतीश बंसल। रोहिणी सेक्टर-3 में मंगलवार रात 60 वर्षीय राकेश खन्ना की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात के समय राकेश खन्ना अपने घर में अकेले थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने जांच और पूछताछ के आधार पर इस मामले में मृतक की साली की बेटी सिमरन समेत पारस और चिराग को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सिमरन के कथित प्रेमी हिमांशु का नाम भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस हिमांशु की तलाश कर रही है।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी कथित तौर पर राकेश खन्ना द्वारा कुछ समय पहले बेचे गए फ्लैट से मिली मोटी रकम को हड़पने की फिराक में थे। इस रकम की कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश किस तरह रची गई और वारदात को अंजाम देने में किस-किस की क्या भूमिका थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के जरिए पुलिस हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में लगी है।
वहीं, मामले में नाम सामने आने के बाद फरार चल रहे हिमांशु की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े अन्य पहलुओं के भी सामने आने की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या की साजिश, पैसों के लालच और आरोपियों की भूमिका से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
पीएम रिपोर्ट से मिलेंगे कई जवाब
इसके बाद सिमरन, पारस और चिराग की पहचान हुई और बुधवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या किस तरीके से की गई और लूटपाट में क्या-क्या सामान ले जाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना अभी बाकी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस जल्द ही विस्तार से पूरी जांच और उसमें मिले तथ्यों के बारे में जानकारी देगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
