ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में पाइप में सीमेंट भरने के विवाद पर बुजुर्ग व्यापारी और बेटे की पिटाई, सीसीटीवी में कैद घटना

उत्तर प्रदेश क्राइम

ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली| Dilli Times Media

6 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में मकान की छत से पानी निकासी वाली पाइप में सीमेंट भरने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों ने एक बुजुर्ग व्यापारी और उनके बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित अमित कुमार के अनुसार, उनके बाजार में दुकान के सामने एक मकान का निर्माण चल रहा था। 3 अगस्त की शाम करीब 7 बजे पड़ोसी प्रेमपाल ने छत से पानी की निकासी के लिए लगाई गई पाइप में सीमेंट भरकर उसे बंद कर दिया। जब इसका विरोध किया गया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि प्रेमपाल ने सतवीर, सुनील और नीरज के साथ मिलकर अमित के भाई गौरव सिंघल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे 72 वर्षीय पिता सुभाष चंद्र को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। दोनों घायलों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रबूपुरा थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर 5 अगस्त को मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना सीसीटीवी फुटेज में साफ कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने भी पुष्टि की कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है तथा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय व्यापारियों में इस घटना को लेकर रोष है। वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *