दिल्ली में पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, मोबाइल पर बात करने के शक में वारदात; 3 साल की बेटी हुई अनाथ

क्राइम दिल्ली

नई दिल्ली | 5 जुलाई 2026 | 

राजधानी दिल्ली के राणहोला इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 28 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की मोबाइल पर किसी से बात करने के शक में हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घर में रखी बैटरी से पत्नी के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना में दंपति की तीन साल की बेटी अनाथ हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस के अनुसार घटना बाहरी दिल्ली के तिलंगपुर कोटला, राणहोला इलाके की है। मृतकों की पहचान विनय (28) और उसकी पत्नी निशा (24) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विनय को शक था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

हत्या के बाद बहन को बताया सच

पुलिस के मुताबिक पत्नी पर हमला करने के बाद विनय ने जहरीला पदार्थ (एल्यूमिनियम फॉस्फाइड) खा लिया। इसके बाद वह अपनी तीन साल की बेटी को लेकर अपनी मां के किराये के मकान पहुंचा और बहन को बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है तथा खुद भी जहर खा लिया है।

बहन जब मौके पर पहुंची तो निशा खून से लथपथ पड़ी थी। पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पांच साल पहले हुई थी शादी

पुलिस जांच में पता चला कि विनय और निशा की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। दोनों पिछले छह से सात महीने से तिलंगपुर कोटला में किराये के मकान में रह रहे थे। उनकी एक तीन वर्षीय बेटी है, जिसकी देखभाल अब परिजनों के जिम्मे होगी।

पुलिस जांच जारी

दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *