आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा स्लीपर बस ने कार को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
1 जुलाई 2026 उन्नाव (उत्तर प्रदेश): आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्नाव जिले में तेज रफ्तार स्लीपर बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, टक्कर के बाद बस एक्सप्रेसवे से नीचे उतर गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के साथ-साथ घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
