मदनपुर खादर में सड़क खोदकर छोड़ा गया मलबा, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
30 जून 2026 नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के मदनपुर खादर गांव स्थित तिकोना पार्क के पास सड़क खोदने के बाद नगर निगम (MCD) द्वारा मलबा खुले में छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह मलबा पिछले करीब 20 दिनों से सड़क पर पड़ा हुआ है, लेकिन इसे हटाने की दिशा में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क पर फैले मलबे के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। वहीं, मानसून की दस्तक से पहले इस समस्या ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। उनका कहना है कि बारिश शुरू होने पर यहां जलभराव और गंदगी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे आम जनता को और अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी।
स्थानीय लोगों ने MCD अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द मलबा हटाने और सड़क को पूर्व स्थिति में बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो बरसात के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं।
रिपोर्ट: प्रदीप बिधूड़ी नई दिल्ली (दिल्ली टाइम्स मीडिया)
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
