महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के गर्भगृह के सामने निर्माणाधीन सभामंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छत गिरने के बाद मलबे में 20 से 25 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में प्रशासन की मदद की। अधिकारियों के अनुसार, घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है, जबकि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
