डायल 112 पर मदद मांगी, पुलिस पहुंची तो पति की पिटाई का आरोप

उत्तर प्रदेश क्राइम स्वास्थ्य

ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली|DTM

शिकोहाबाद के मलिखानपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद बवाल, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती; PRV के मुख्य आरक्षी रणवीर सिंह निलंबित

18 सितंबर 2026 फिरोजाबाद/शिकोहाबाद: घरेलू विवाद में मदद के लिए डायल 112 पर फोन करना एक परिवार के लिए उस वक्त नई परेशानी का कारण बन गया, जब मौके पर पहुंची पीआरवी टीम पर ही व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप लगा। मामला फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मलिखानपुर गांव का है। घटना के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई करते हुए पीआरवी पर तैनात मुख्य आरक्षी रणवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात नरेंद्र कथित रूप से शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान उसका पत्नी फूलन देवी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर फूलन देवी ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची।

आरोप है कि मौके पर पुलिसकर्मियों और नरेंद्र के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। परिजनों का दावा है कि मारपीट के बाद नरेंद्र की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उसके शरीर पर चोट और डंडे के निशान होने की बात भी सामने आई है।

मामले में नरेंद्र की पत्नी फूलन देवी ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद एसएसपी आदित्य लांग्हे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए और मुख्य आरक्षी रणवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारी

पुलिस विभाग के अनुसार मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *