दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता का निधन,मिला सुसाइड नोट 

उत्तर प्रदेश दिल्ली

ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली|DTM
बुधवार 9 सितंबर, 2026 नोएडा:  दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राकेश मेहता (74) का मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-82 स्थित आवास में निधन हो गया। पुलिस को मौके से एक पन्ने का कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और मानसिक तनाव का जिक्र किया गया है।

सूचना मिलते ही नोएडा के फेस-2 थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच चल रही है। परिवार के सदस्यों द्वारा संपर्क न हो पाने के बाद सोसाइटी प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई थी।

राकेश मेहता ने 2007 से 2010 तक दिल्ली के मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया था। शीला दीक्षित सरकार के दौरान वे इस पद पर रहे। वर्ष 2010 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान दिल्ली प्रशासन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। वे एमसीडी के आयुक्त पद पर भी रह चुके थे और राजधानी की कई प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं से जुड़े रहे।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि फिलहाल मामले को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव से जुड़ा माना जा रहा है तथा जांच जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

100%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *